‘फोर्स-3’ मेरे बिना नहीं बनेगी : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘अकीरा’ और ‘फोर्स-2’ जैसी एक के बाद एक एक्शन फिल्मों के लिए वाहवाही लूटने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्होंने ‘फोर्स 3’ बनने की स्थिति में निर्माताओं से उन्हें ही फिल्म में लेने के लिए कहा है।

फिल्म के अभिनेता व सह-निर्माता जॉन अब्राहम पहले ही ‘फोर्स’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म के निर्माण की पुष्टि कर चुके हैं। इस संबंध में सोनाक्षी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैंने पहले ही जॉन, विपुल सर (सह-निर्माता, विपुल शाह), अभिनय देव (निर्देशक) को आगाह कर दिया है कि ‘फोर्स-3’ मेरे बिना नहीं बनेगी।”

ब्रांड विजन समिट के एक कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचीं अभिनेत्री ने कहा, “दो एक्शन फिल्मों के साथ मेरा साल अच्छा रहा। जब आप जोखिम उठाते हैं और आपके काम की तारीफ होती है तो अच्छा लगता है।”

सोनाक्षी (29) आगामी फिल्म ‘नूर’ में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म दुनियाभर में 21 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

अभिनेत्री जल्द ही करन जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ में नजर आने वाली हैं, लेकिन वह इस शो में किसके साथ आएंगी इसको लेकर करन और सोनाक्षी दोनों असमंजस में हैं। फिलहाल दोनों इस बारे में सोच रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493