फोलोअर्स बढ़ने से अर्जुन खुश

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए पोस्ट लिखते रहते हैं। वह 8,00,000 से अधिक फोलोअर्स पाकर खुश हैं। वह अपने प्रशंसकों को ‘अर्जुनजादे’ बुलाते हैं।

अर्जुन ने ट्विटर पर लिखा, “अर्जुनजादों ने एक बार फिर अपना रचनात्मक पहलू दिखाया है। आप सभी को ढेर सारा प्यार। तुरंत आठ लाख हो गए।”

अर्जुन ट्विटर पर अक्सर अपने विचार साझा करते हैं। वह अपने प्रशंसकों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली चीजों से अवगत कराते रहते हैं।

उनकी पिछली फिल्म ‘तेवर’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493