फ्यूचर टेनिस के अगले दौर में पहुंचे श्रीराम बालाजी

चेन्नई, 23 मार्च (आईएएनएस)। दूसरे वरीय एन. श्रीराम बालाजी ने सोमवार को एमसीसी एसआरएस आईटीएफ पुरुष टेनिस फ्यूचर्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के मैच में अर्जेटीना के मातियास काो को 6-3, 6-3 से आसान मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

बालाजी ने पूरे मैच के दौरान मातियास पर दबदबा बनाए रखा और अपने तगड़े शॉट के आगे मातियास को सर्विस तोड़ने का एक भी मौका नहीं दिया।

टूर्नामेंट के पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में चंद्रिल सूद ने छठे वरीय करुणोदय सिंह को पहले सेट में कड़ी टक्कर दी और सेट टाइब्रेकर में ले जाने में सफल रहे, हालांकि करुणोदय ने अंतत: यह सेट 6-3 से जीत लिया।

युवा स्थानीय चुनौती मुकुंद शशिकुमार ने आकाश वाग को आसानी से 6-3, 6-2 से मात दे दी, वहीं वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाले एल्विन एंथनी ने लक्षित सूद को हरा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493