‘फ्यूरियस 7’ के प्रीमियर में आमंत्रित करेंगे फजल

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ में अभिनय कर चुके बॉलीवुड अभिनेता अली फजल यहां एक अप्रैल को होने वाले इसके प्रीमियर को लेकर उत्साहित हैं। उनकी इसमें सिनेजगत के युवा अभिनताओं के साथ ही अपने प्रशंसकों को आमंत्रित करने की योजना है।

‘फ्यूरियस 7’ में फजल के केवल तीन दृश्य हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके दोस्तों और उनके परिवार को उनकी भूमिका अच्छी लगेगी। वह अपने प्रशंसकों के लिए भी इस प्रीमियर को खास बनाना चाहते हैं।

वह इसमें अपने दो प्रशंसकों को आमंत्रित करने व उनके साथ इसे देखने की योजना बना रहे हैं। इन दो प्रशंसकों का चुनाव सोशल मीडिया के जरिए एक प्रतियोगिता से किया जाएगा।

इस बारे में फजल ने कहा, “भारत में फिल्म का प्रीमियर होगा। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। इसका आयोजन होगा। इसमें मेरी छोटी सी भूमिका है, लेकिन यह एकदम नया अनुभव है। मैं फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का शुक्रगुजार हूं।”

‘फ्यूरियस 7’ भारत में दो अप्रैल को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493