पेरिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब मार्सेली ने डच अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी करीम रेकिक और अर्जेटीना के विंगर लुकास ओकाम्पोस के साथ करार की पुष्टि की है।
रेकिक ने अपना पिछला सत्र लोन पर आधारित करार के तहत डच लीग चैम्पियन पीएसवी इदेनहोवन के साथ बिताया था। वह चार साल पहले मैनचेस्टर सिटी के साथ थे लेकिन वह इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन सिटी के लिए बड़ी मुश्किल से खेल सके।
दूसरी ओर, ओकाम्पोस (20) ने मोनाको से मार्सेली का रुख किया। वह अभी मार्सेली के लिए खेल रहे हैं। बीते सत्र के मध्यान्ह के बाद ओकाम्पोस ने लोन पर आधारित करार के तहत मार्सेली का रुख किया था।
dharmpath.com dharmpath