पेरिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल क्लब मोटपेलीएर ने अपने कोच फ्रेडरिक हेंट्ज को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने उनकी जगह ज्यां लुइस गासेट और घिसलैन प्रिटांट को टीम की जिम्मेदारी सौंपी है।
क्लब ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्लब ने सोमवार को बयान में बताया है कि क्लब और हैंट्ज के बीच उनके अनुबंध को खत्म करने का पर सहमति बन गई है। इसका कारण टीम का खराब प्रदर्शन है।
मोटपेलीएर को ओलम्पिके मार्सिले ने शुक्रवार को 5-1 से हरा दिया था। क्लब इस समय लीग वन में 15वें स्थान पर है। वह लीग से निष्कासन से एक स्थान की दूरी पर है।
dharmpath.com dharmpath