मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद फ्रांस के वल्र्ड नंबर-30 पुरुष खिलाड़ी लुकास पाउइले ने अपनी महिला कोच एमीली मॉरेस्मो की सराहना की।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लुकास ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुरुष टेनिस खिलाड़ियों को महिला कोचों को नियुक्त करना चाहिए।
लुकास ने वल्र्ड नंबर-16 राओनिक को चार सेटों तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 7-6(7-4), 6-3, 6-7(2-6), 6-4 से मात दे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अपनी महिला कोच मॉरेस्मो की प्रशंसा करते हुए लुकास ने कहा, “वह एक चैम्पियन हैं। एक बेहद बेहतरीन कोच भी हैं। अगर पुरुष महिला खिलाड़ियों को कोचिंग दे सकते हैं, तो महिलाएं क्यों नहीं? टेनिस में कोचिंग देना महिला और पुरुष पर आधारित नहीं होता, बल्कि इसमें केवल इस खेल की समझ और दिमाग की सही स्थिति होनी चाहिए।”
लुकास ने कहा, “मॉरिस्मो ने मुझे मेरे खेल में आत्मविश्वास को मजबूत करना सिखाया है। मेरा लक्ष्य फाइनल या सेमीफाइनल में पहुंचना नहीं था, बल्कि अपने टेनिस के खेल में सुधार करना था। मैं बस इसी में ध्यान दे रहा हूं न कि इसके परिणाम में।”
dharmpath.com dharmpath