फ्रांसीसी ब्रांड ‘क्लोई’ अब भारत में

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फैशन ब्रांड ‘क्लोई’ ने अब भारतीय बाजारों में कदम रखा है। क्लोई ने एलेक्जेंडर मैक क्वीन, स्टेला मैक कार्टनी, बलमाह और वेलंटिनो जैसे अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर ब्रांड्स के स्टोर ‘ले मिल’ के साथ एक विशिष्ट सहभागिता में भारत में अपनी फैशन यात्रा शुरू की है।

एक बयान के मुताबिक, ले मिल ने इस महीने से अपने स्टोर में ‘क्लोई बैग्स स्प्रिंग समर कलेक्शन 2016’ शामिल किया है।

क्लोई की स्थापना गैबी अघियोन ने 1952 में की थी। उन्होंने युद्ध के बाद के दौर में फ्रांसीसी फैशन की नई परिभाषा गढ़ने में मदद की थी।

उन्होंने बेहतरीन फैब्रिक्स की मदद से मुलायम, शरीर के अनुकूल परिधान तैयार किए थे और उन्हें ‘लक्जरी प्रेट-आ-पोर्टर’ नाम दिया था। आज परिधानों, एक्सेसरीज और सौंदर्य श्रेणियों में क्लोई के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला है।

क्लोई के रचनात्मक निदेशक वेट केलर ने कहा, “क्लोई स्त्री सुलभ है। यह शानदार उत्पादों का ब्रांड है जो आप कई तरह से पहन सकते हैं और जब आप उन्हें पहनते हैं तो आप आत्मविश्वास महसूस करते हैं। यह हकीकत है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493