फ्रांसीसी शो में आतंकवाद, दहेज प्रथा पर बोलीं ऋचा

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को फ्रांस के टॉक शो ‘ले ग्रैंड जर्नल’ से बुलावा आया था। वह कहती हैं कि वह भारत और इसके लोगों का प्रतिनिधित्व कर और भारत से जुड़े मुद्दों के बारे में बात करने का मौका पाकर खुश हैं।

ऋचा इस माह की शुरुआत में अपनी आगामी फिल्म ‘मसान’ का प्रचार करने भी फ्रांस गई थीं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि अपने देश और देशवासियों का प्रतिनिधित्व कर सकी। हमने फिल्मों के अलावा भी बहुत-सी बातों पर चर्चा की। वे आतंकवाद से लेकर निर्भया कांड तक, भारत के बारे में बहुत कुछ जानते थे। उन्होंने दहेज प्रथा और हमारे समाज में महिलाओं पर लगे कड़े बंधनों तक के बारे में बात की। मैं एक बिंदु पर पहुंचकर जवाब नहीं दे सकी, लेकिन मैंने उनकी सोच बदलने की कोशिश की।”

ऋचा ने कहा, “अगर मेरी बातें बदलाव लाती हैं, तो यह अपने आप में एक उपलब्धि होगी।”

भारत में ‘मसान’ 24 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493