फ्रांस अधकि शरणार्थियों को शरण देगा

फ्रांस ने यूरोपीय देशों के साथ ‘एकजुट कोटे’ पर बनी सहमति के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

ग्रीस से 43 शरणार्थी 25 जनवरी को फ्रांस पहुंचने वाले हैं, जिनमें से 32 सीरिया के, आठ इराक के और तीन अफ्रीकी देश इरीट्रिया के हैं।

पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों में से एक के शरणार्थी के रूप में ग्रीस के जरिये यूरोप में प्रवेश पाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एथेंस में जांच बढ़ा दी है। फ्रांस की खुफिया सेवा भी शरणार्थियों की सघन जांच कर रही है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री मैन्युएल वाल्स ने ‘बीबीसी’ को बताया, “हम यह नहीं कह सकते कि युद्धग्रस्त सीरिया और इराक से भाग कर आए प्रत्येक शरणार्थी का यूरोप में स्वागत है।”

गौरतलब है कि प्रतिदिन 2,000 शरणार्थी यूरोपीय देशों में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वाल्स ने चेतावनी दी है कि शरणार्थियों की बढ़ रही संख्या से यूरोपीय संघ अस्थिर हो सकता है।

फ्रांस ने अगले दो साल में 30,000 शरणार्थियों को शरण देने का वादा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493