पेरिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री बेनॉयट हैमन ने राष्ट्रपति पद के लिए सोशलिस्ट पार्टी की प्राइमरी की उम्मीदवारी 58.7 फीसदी वोटों से जीत ली।
समाचार एजेंसी एफे ने शुरुआती नतीजों के हवाले से बताया, इस दौड़ में उनके प्रतिद्वंद्वी मैन्युएल वाल्स को 41.4 फीसदी वोट ही मिल सके।
चुनाव आयोजकों का कहना है कि 60 फीसदी मतगणना हुई है।
देश में 23 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। लगभग 40 लाख लोगों ने फ्रांस की सोशलिस्ट पार्टी की प्राइमरी में वोट किया है।
इस बीच, वाल्स ने स्वीकार कर लिया कि हैमन ने प्राइमरी दौड़ स्पष्ट रूप से जीत ली है और वह सोशलिस्ट पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।
dharmpath.com dharmpath