फ्रांस के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी कोर्बेल का निधन

पेरिस, 3 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और फ्रांस हॉकी महासंघ (एफएफएच) के पूर्व अध्यक्ष जॉर्जेस कोर्बेल का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोर्बेल अपने क्लब एफसी लियोन के साथ खेलते हुए 1968 से 1977 के बीच लगातार दस साल फ्रेंच चौम्पियनशिप जीतने में कामयाब रहे। इस उपलब्धि की बराबरी अभी भी कोई नहीं कर सका है।

कोर्बेल 18 साल की उम्र में पहली बार 1960 में फ्रांस की टीम के लिए चुने गए। इसके बाद उन्होंने रोम ओलम्पिक (1960), मेक्सिको ओलम्पिक (1968) और म्यूनिख ओलम्पिक (1972) में फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493