पेरिस, 27 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री मैनुअल वाल्स ने मंगलवार को घोषणा की कि वह सोशलिस्ट पार्टी छोड़ रहे हैं और राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के संसदीय बहुमत में शामिल होना चाहते हैं।
वाल्स ने आरटीएल रेडियो से कहा, “मैं बहुमत के बीच बैठना चाहता हूं..मेरा राजनीतिक जीवन समाप्त होने की तरफ है। मैं सोशलिस्ट पार्टी छोड़ रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं ऐसे समूह में नहीं बैठूंगा, जहां अनिश्चितता होगी और वे विश्वास मत के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे। मैं चार जुलाई को सरकार के पक्ष में मतदान करूंगा।”
इस महीने की शुरुआत में हुए संसदीय चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान वाल्स ने मैक्रों के बैनर द रिपब्लिक ऑन द मूव (एलआरईएम) पार्टी के तहत नेशनल एसेंबली की एक सीट पर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।
वाल्स इस साल की शुरुआत में एलिसी पैलेस के लिए एक टिकट पाने में असफल रहे। वह सोशलिस्ट पार्टी के तीन दशक से ज्यादा समय तक सदस्य रहे।
dharmpath.com dharmpath