पेरिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के रूऑन में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान शनिवार रात को लगी आग में 13 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूबा लिबरे बार में आग को बूझाने के लिए 50 से अधिक दमकलकर्मियों का भेजा गया। रिपोर्टों के मुताबिक, ऐसा अनुमान है कि केक में लगी मोमबत्ती से आग लगी है।
आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आतंकवादी घटना से इनकार किया गया है।
बार में आग लगने से छत पर किसी सामग्री से निकली जहरीली गैस से लोगों की मौत हुई है।
प्रधानमंत्री मैन्युएल वाल्स ने घटना ‘त्रासदीपूर्ण’ करार देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और उन्हें हर तरह का सहयोग देने का वादा किया।
dharmpath.com dharmpath