फ्रांस के लुमिएरे पुरस्कार समारोह में मोनिका होंगी विशिष्ट अतिथि

पेरिस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के प्रतिष्ठित लुमिएरे अकादमी पुरस्कार समारोह में हॉलीवुड कलाकार मोनिका बेलुसी और जीन-पॉल बेल्मोंडो विशिष्ट अतिथि होंगे।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 23वां लुमिएरे पुरस्कार समारोह पांच फरवरी को पेरिस में अरब वर्ल्ड इंस्टीट्यूट में होगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि होने का यह सम्मान फ्रांसीसी सिनेमा को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले कलाकारों को दिया जाता है।

1990 में इटैलियन टीवी से अपना सफर शुरू करने वाली बेलुसी ने अपने पुराने साथी विंसेंट केसल के साथ फ्रांसीसी फिल्म ‘एस्टेरिक्स एंड ओबेलिक्स: मिशन क्लियोपैट्रा’ और ‘द अपार्टमेंट’ में अभिनय किया है और गेस्पर नोए की ‘इर्रिवर्सिबल’ से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली।

यह पुरस्कार ृफ्रांसीसी सिनेमा में योगदान के लिए दिया जाता है, लेकिन अकादमी बेलुसी को उनके दशकों लंबे अंतर्राष्ट्रीय फिल्मी सफर के लिए भी सम्मानित करेगी। इसमें जेम्स बॉन्ड श्रंखला की फिल्म ‘स्पेक्टर’, अमेजन की ‘मोज़ार्ट इन द जंगल’ और वाकोस्की की ‘मैट्रिक्स’ शामिल हैं।

दिग्गज अभिनेता जीन-पॉल बेल्मोंडो ने बतौर अभिनेता अपना सफर 1950 में शुरू किया था। वह 1957 में आई फिल्म ‘ऑन फुट ऑन हॉर्स एंड ऑन व्हील्स’ से फिल्मों में आए जिसमें उन्होंने बेलुसी के पूर्व ससुर जीन-पियरे केसल के साथ अभिनय किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493