फ्रांस के विदेश मंत्री ने ट्रंप की शरणार्थी नीति पर चिंता जताई

आयरॉल्ट ने जर्मनी के विदेश मंत्री सिगमर गैब्रियल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ट्रंप का आव्रजकों को रोकने और मुसलमान बहुल देशों से शरणार्थियों के आने पर रोक लगाने का फैसला ‘हमारे लिए चिंताजनक ही हो सकता है।’

आयरॉल्ट ने कहा, “हमारी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं हैं जिस पर हमने हस्ताक्षर किए हैं। युद्ध और दमन से भागकर आए शरणार्थियों का स्वागत करना हमारे कर्तव्यों का हिस्सा है।”

आयरॉल्ट और सिगमर गैब्रियल पेरिस में इस पर चर्चा करेंगे कि उन्हें ईरान परमाणु सौदे, रूस पर लगे प्रतिबंधों, मध्यपूर्व में संघर्ष और सीरिया में शांति समझौते जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समझौतों या पहलों पर ट्रंप सरकार के अनिश्चित रुख का किस तरह से सामने कर सकते हैं।

ट्रंप ने आतंकवाद से देश की रक्षा के नामपर अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों की संख्या पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493