फ्रांस के साथ जीतने के बजाए हारना पसंद करूंगा : हेजार्ड

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), 11 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम के फुटबाल खिलाड़ी ईडन हेजार्ड ने फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची फ्रांस टीम के खेल की शैली पर सवाल उठाए हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हेजार्ड का कहना है कि वह फ्रांस की टीम के साथ इस प्रकार की जीत हासिल करने के बजाए हारना पसंद करेंगे।

सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में फ्रांस ने बेल्जियम को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा।

इस मैच के बाद संवाददाताओं को दिए बयान में हेजार्ड ने कहा, “मैं फ्रांस के साथ जीतने के बजाए बेल्जियम के साथ हारना पसंद करूंगा। हमने बेहद शानदार तरीके से खेला। यह मेरी शैली है।”

हेजार्ड ने कहा कि इस मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में किसी के पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था, क्योंकि सभी दुखी थे। उनकी टीम इस खेल से बेहतर परिणाम की हकदार थी।

इस मैच में फ्रांस के लिए सैमुएल उमीतीती ने गोल किया था। इसी गोल के दम पर टीम ने जीत हासिल की। फाइनल में उसका सामना क्रोएशिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493