फ्रांस के स्थानीय चुनावों में सरकोजी की पार्टी आगे : सर्वेक्षण

पेरिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के स्थानीय चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की पार्टी यूनियन फॉर पापुलर मूवमेंट (यूएमपी) को बढ़त मिल सकती है। इस संबंध में रविवार को जारी चुनावी सर्वेक्षणों में यूएमपी को पहले स्थान पर रखा गया है। हालांकि इन सर्वेक्षणों में फ्रांस के दो बड़े शहरों पेरिस तथा लियोन को शामिल नहीं किया गया है।

चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक, यूएमपी 37 प्रतिशत मत के साथ पहले स्थान पर है। यूएमपी ने यूरोप विरोधी नेशनल फ्रंट (एफएन) को चुनौती देते हुए देश के कई क्षेत्रों में जीत दर्ज करने का दावा किया है।

फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन (आईफॉप) के सर्वेक्षण के अनुसार, दूसरे चरण के दौरान सत्तारूढ़ समाजवादी और सहयोगी पार्टियों को 40 लाख मतदाताओं में से 35 प्रतिशत मत मिलते दीख रहे हैं, जबकि एफएन को 28 प्रतिशत मत मिलने की उम्मीद है।

सर्वेक्षण में कंजरवेटिव यूएमपी को 102 विभागों में से 68 पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है, जो पिछली बार 41 थी।

स्थानीय चुनावों में इस संभावित बड़ी जीत को सरकोजी ने फ्रांस के लिए एक नया चरण बताया है।

सरकोजी ने कहा, “हमारी पार्टी ने पांचवें गणतंत्र के तहत कभी इतने विभाग नहीं जीते। फ्रांस के लोगों ने राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद और उनकी सरकार की नीतियों को नकार दिया है।”

फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वैल्स ने आर्थिक बाधाओं, विशेष रूप से बेरोजगारी से निपटने के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “ये नतीजे हमारे राजनीतिक परिदृश्य में उथल-पुथल के संकेत हैं और हमें इससे सबक लेने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493