पेरिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन स्थल होने के बावजूद फ्रांस में पर्यटन मंत्रालय नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश एक नए पर्यटन कार्यालय के निर्माण के प्रयास में है।
फ्रांस के नोर्मेडी क्षेत्र में स्थित कोटेंटिन प्रायद्वीप के कई पर्यटन बोर्ड अगले कुछ माह में बड़ी पुनर्रचना में शामिल होंगे।
इस साल जून तक 11 स्थानीय पर्यटन बोर्ड एक बड़ी इकाई बनने के क्रम में एकसाथ हो जाएंगे। इसका नाम कोटेंटिन पर्यटन नाम दिया जाएगा, जो देश के सबसे शक्तिशाली पर्यटन बोडरें में से एक होगा और इसका वार्षिक बजट 40 लाख यूरो होगा।
इस बजट में से 10 लाख यूरो अलग रखे जाएंगे, जिसके जरिए दुनिया भर में कोंटेटिन का प्रचार किया जाएगा। इनमें भारत, मध्य पूर्व और चीन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कोंटेटिन पर्यटन के अध्यक्ष गुइलाहुमे हामेल का कहना है कि इस नए बदलाव से फ्रांस के पर्यटन उद्योग को नया जीवन मिलेगा। हामेल ने कहा, “हम अब भी देश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक हैं। हालांकि, जैसे कहा गया है कि हमें और भी बहुत कुछ करना है। एक नई प्रणाली जब तैयार हो जाएगी, तो हमें आशा है कि हम कोटेंटिन में नए पर्यटकों को लाने में सक्षम होंगे।”
फ्रांस का नोर्मेडी क्षेत्र अपने ऐतिहासिक युद्ध गंतव्य, डी-डे लैंडिंग समुद्र तट, युद्ध-कब्रिस्तान और विश्व युद्ध संग्रहालय के लिए लोकप्रिय है, लेकिन होमिल चाहते हैं कि यह क्षेत्र अपने संरक्षित विरासत स्थलों, सुंदर महल और अद्वितीय खाद्य संस्कृति के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाए।
dharmpath.com dharmpath