फ्रांस ने इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर शांति सम्मेलन स्थगित किया

पेरिस, 18 मई (आईएएनएस)। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष का हल निकालने के लिए फ्रांस द्वारा नियोजित शांति सम्मेलन अब तय कार्यक्रम के अनुरूप 30 मई को होने की जगह इस ग्रीष्म ऋतु के बाद होगा। यह जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने मंगलवार को दी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार यूरोप 1 रेडियो के साथ साक्षात्कार में ओलांद ने सम्मेलन के स्थगन को सही ठहराया, क्योंकि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी 30 मई को पेरिस का दौरा करने में असमर्थ हैं। सम्मेलन की तिथि की घोषणा गत सप्ताह फ्रांस कूटनीति के प्रमुख ज्यां-मार्क आयरॉल्ट ने की थी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर किसी कारण से फ्रांस मजबूत पहल नहीं करता है तो बस्ती निर्माण के कार्य, आतंकवादी हमले और संघर्ष जारी रहेंगे और फिलिस्तीनी इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाएंगे।

ओलांद ने कहा कि लक्ष्य प्रतिमान बनाना है, ताकि इजरायल और फलस्तीनी वार्ता की मेज पर मिलें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493