पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने दोस्ताना मुकाबले में शुक्रवार को विश्व चैम्पियन जर्मनी को 2-0 से हरा दिया।
पेरिस पर हुए आतंकवादी हमलों में अब तक 150 लोग मारे गए हैं।
फ्रांस और जर्मनी के बीच मैच स्टेड दे फ्रांस में खेला गया, जहां धमाकों की आवाज सुनी गई लेकिन खेल नहीं रुका।
फ्रांस के Ýिए ओलीवर गिराउड और स्थानापन्न आंद्रे पिएरे गिगनाक ने गोल किए।
प्रशंसकों को मैच खत्म होने के आधे घंटे के बाद स्टेडियम से बाहर जाने की इजाजत दी गई।
dharmpath.com dharmpath