फ्रांस ने दोस्ताना मैच में जर्मनी को 2-0 से हराया (लीड-1)

पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने दोस्ताना मुकाबले में शुक्रवार को विश्व चैम्पियन जर्मनी को 2-0 से हरा दिया।

पेरिस पर हुए आतंकवादी हमलों में अब तक 150 लोग मारे गए हैं।

फ्रांस और जर्मनी के बीच मैच स्टेड दे फ्रांस में खेला गया, जहां धमाकों की आवाज सुनी गई लेकिन खेल नहीं रुका।

इस मैच में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांकोसिस ओलांद भी दर्शक थे। धमाकों के बाद सुरक्षाकर्मियों ने ओलांद को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

फ्रांस के लिए ओलीवर गिराउड और स्थानापन्न आंद्रे पिएरे गिगनाक ने गोल किए।

प्रशंसकों को मैच खत्म होने के आधे घंटे के बाद स्टेडियम से बाहर जाने की इजाजत दी गई।

दुनिया भर के शीर्ष नेताओं ने पेरिस पर हुए इन आतंकवादी हमलों की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493