फ्रांस ने ‘सुपरमार्केट हीरो’ को दी नागरिकता

पेरिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पेरिस पर आतंकवादी हमले के दौरान कई खरीदारों की जान बचाने वाले लसना बैथिली को फ्रांस ने नागरिकता प्रदान की है। बैथिली एक मुस्लिम है।

बैथिली, विन्सेóोस में हाइपर कैचर कोशेर सुपरमार्केट में कर्मचारी है और उसने 9 जनवरी को जब हथियारबंद हमलावर हत्या करने के लिए तैयारी में जुटे थे तब बंधकों के एक समूह को नीचे की सीढ़ियों पर चल कर फ्रीजर में जाने का रास्ता दिखाया था।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक, मंगलवार को बैथिली को फ्रांस की नागरिकता प्रदान की गई। गृह मंत्री बर्नार्ड कैजेनयूवे ने एक समारोह में उसकी सराहना की जहां प्रधानमंत्री मैनुअल वल्लेस भी मौजूद थे।

फ्रांस की मीडिया ने बैथिली को हीरो कहकर सम्मान दिया। पेरिस सुपरमार्केट में उत्पन्न बंधक संकट के दौरान उसने कई की जान बचाई।

9 जनवरी को चार यहूदी बंधकों को मार देने वाले एमेडी कौलिबैली ने सभी को बंधक बनाया था। कौलिबैली को पुलिस ने मार गिराया। माना जाता है कि उसने एक दिन पहले एक महिला पुलिसकर्मी को भी मार गिराया था।

आंतरिक मंत्री बर्नार्ड कैजेनयूवे ने कहा कि माली में पैदा हुए बैथिली का काम मानवीय है और उसका काम इस्लाम की शांति और सहिष्णुता का एक प्रतीक बन गया है।

पेरिस के स्कूल में जाने वाले बैथिली ने भरी आंखों से कहा, “आज की रात मैं अत्यंत गर्व महसूस कर रहा हूं और गहरा द्रवित भी हूं।”

उन्होंने बड़ी नम्रता पूर्वक जोर देकर कहा कि वे खुद को एक हीरो के रूप में नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा, “मै लास्साना हूं। मैं खुद को सच्चा बनाए रखूंगा।”

बैथिली फ्रांस में पिछले नौ वर्षो से रह रहे हैं और पिछले वर्ष उन्होंने नागरिकता के लिए आवेदन सौंपा था।

पेरिस में 7 जनवरी को तीन दिवसीय हिंसा शुरू हुई थी। शेरिफ और सैद कौउची दो भाइयों ने फ्रांस की पत्रिका चार्ली हेब्दो में हमला कर 12 लोगों की जान ले ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493