फ्रांस ने 28 साल बाद हॉकी विश्व कप में जगह बनाई

ल्यूसाने, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओशिनिया कप में अनुकूल परिणाम आने के बाद फ्रांस 28 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद 2018 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप में जगह बनाने में कामयाब रहा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शनिवार को यह घोषणा की।

विश्व कप में फ्रांस की जगह तब पक्की हुई, जब न्यूजीलैंड ने प्रशांत द्वीपवासी पापुआ न्यू गिनी को हराकार रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले ओशिनिया कप के फाइनल में जगह बनाई।

एफआईएच के नियमों के अंतर्गत जो टीम अपने महाद्वीपीय क्वालीफायर को जीतती है, वह स्वाभाविक रूप से विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेती है। हालांकि, इस साल की शुरुआत में जोहानसबर्ग में हुए हॉकी वल्र्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल में तीसरा और छठा पायदान हासिल करने के कारण आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले ही विश्व कप के में जगह बना चुकी है, जिसकी वजह से फ्रांस के लिए विश्व कप में खेलने का रास्ता खुल गया। एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में प्रदर्शन के आधार पर फ्रांस क्वालीफाई करने की कगार पर था।

एफआईएच हीरो वर्ल्ड रैंकिंग में 16वें पायदान की टीम फ्रांस ने एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में मिस्र के खिलाफ अपने आखरी मैच में जीत 3-0 से दर्ज कर प्रतियोगिता में 7वा स्थान हासिल किया था।

फ्रांस अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 14वी टीम बन गई है। फ्रांस पिछली बार 1990 में लाहौर में हुए विश्व कप में खेला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493