पेरिस, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के टूलूज शहर में दो बंदूकधारियों ने लोगों के एक समूह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गोलीबारी की घटना सोमवार रात को स्थानीय समयानुसार नौ बजे ला रेनेरी जिले में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्रीय प्रशासन के मुताबिक, “अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहला, इसमें आतंकवादी तत्वों की संलिप्तता नजर नहीं आती।”
जांच से करीब से जुड़े सूत्र ने यूरोपेल प्रसारक को बताया कि यह गोलीबारी दो गुटों के बीच दुश्मनी की वजह से भी हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath