फ्रांस में बेरोजगारी 30 महीने के उच्चस्तर पर

पेरिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या में अक्टूबर में 1.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें एक महीने पहले 0.7 फीसदी गिरावट रही थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रम मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में 35.89 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया, जो सितंबर के मुकाबले 42,000 अधिक है और अप्रैल 2013 के बाद सर्वाधिक है।

माह-दर-माह आधार पर बेरोजगारी 3.7 फीसदी बढ़ी।

श्रम मंत्री मिरियम अल खोमरी ने कहा, “अर्थव्यवस्था में प्रगति हो रही है, लेकिन श्रमिकों की बढ़ती संख्या के कारण यह बेरोजगारी में समुचित कमी करने के लिए काफी नहीं है।”

सरकार निवेश बढ़ाकर 2017 के अंत तक नौकरी खोजने वालों की संख्या घटाकर 30 लाख से कम करना चाहती है।

विश्लेषकों के मुताबिक, रोजगार बढ़ाने के लिए यूरोजोन की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को विकास दर में कम से कम एक फीसदी और वृद्धि की जानी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493