फ्रांस में ‘ब्रोकन होर्सेस’ जनवरी में होगी प्रदर्शित

पणजी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। विधु विनोद चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकन होर्सेस’ फ्रांस में अगले साल जनवरी में प्रदर्शित होगी। वहीं निर्देशक इसे लेकर उत्साहित भी हैं।

चोपड़ा ने यहां फिल्म बाजार के मौके पर कहा, “फिल्म फ्रांस में जनवरी में प्रदर्शित होगी और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि लोग फिल्म देखने जाएंगे।”

अमेरिका-मेक्सिको सीमा गिरोह युद्ध पर आधारित ‘ब्रोकन होर्सेस’ थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म ‘ब्रोकन होर्सेस’ में विंसेट डी ओनोफ्रियो, एंटोन येल्चिन, क्रिस मारकेट्टी, मारा वाल्वडे और थॉमस जेन प्रमुख भूमिका में है।

वार्षिक फिल्म बाजार में निर्देशक शेखर कपूर के बाद विधु विनोद चोपड़ा पहुंचे। चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर अभिनीत ‘वजीर’ के साथ एक ओर थ्रिलर फिल्म लाने को तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493