फ्रांस में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 8 घायल

पेरिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी फ्रांस के एविगनन शहर में रविवार रात एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए।

सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘ला प्रोवेंस’ के हवाले से बताया कि प्रशासन इस घटना को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर रही है। पुलिस को संदेह है कि युवाओं के बीच विवाद की वजह से गोलीबारी हुई।

मस्जिद के बाहर चार लोग घायल हुए हैं जबकि यहां से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक अपार्टमेंट में रह रहे परिवार के चार लोग गोली के छर्रे से घायल हो गए।

समाचार पत्र ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.30 बजे शुरू हुई। हमलावरों में से एक ने मस्जिद से निकल रहे नमाजियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493