फ्रांस : राष्ट्रपति के खिलाफ ‘हमले’ की साजिश में 6 गिरफ्तार

पेरिस, 7 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर ‘हिंसक’ हमले को अंजाम देने की योजना बनाने के संदेह में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

बीबीसी की मंगलवार की खबर के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच पुरुष और एक महिला के होने की बात कही जा रही है। फ्रांस सुरक्षा सेवाओं ने इन्हें उत्तरपूर्व और दक्षिणपूर्व फ्रांस, ब्रिटनी से द्वारा गिरफ्तार किया है।

एक न्यायिक सूत्र ने कहा, “मामले की आतंकवाद से जुड़ाव को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।”

संदिग्धों का विवरण और कथित योजना का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

संदिग्धों की फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी द डायरेक्शन जनरल डी ला सिक्योरिटी इंटीरियर (डीजीएसआई) की निगरानी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493