फ्रांस : रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों की चाकू मारकर हत्या

पेरिस, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण फ्रांस में मार्सिज के बंदरगाह शहर सेंट-चार्ल्स स्टेशन पर रविवार को एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने गोली मारकर हमलावर को मार दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेंटिनल आतंकवाद रोधी बल के सैनिकों ने हमलावर की गोली मार दी।

फ्रेंच मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और फ्रांसीसी आंतरिक मंत्री गेरार्ड कोलोंब घटनास्थल पर जाने के लिए निकल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493