पेरिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस की लीग-ए फुटबाल टूर्नामेंट में पहली बार हॉक आई तकनीक इस्तेमाल किए जाने का निर्णय लिया गया है।
यह तकनीक गेंद के गोल लाइन के उस पार चले जाने के बारे में स्वत: बता देती है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एलएफपी फ्रेंच फुटबाल लीग के अध्यक्ष फ्रेदरिक थिरीज ने कहा है कि वह गोल लाइन तकनीक के इस्तेमाल को लेकर खुश हैं।
उन्होंने बताया कि स्टेडियम के दोनों छोरों पर सात कैमरे लगाए जाएंगे, जो दोनों रेफरियों की कलाई में बंधी घड़ियों को और स्टेडियम में लगे स्क्रीन पर तुरंत परिणाम की जानकारी भेज देंगे।
पिछले वर्ष ब्राजील में हुए फीफा विश्व कप, इसी वर्ष कनाडा में हुए महिलाओं के विश्व कप में और इंग्लिश प्रीमियर लीग में गोल लाइन तकनीक का इस्तेमाल हुआ।
मौजूदा सत्र के आगामी टूर्नामेंटों जैसे सेरी-ए और बुंदेसलीगा में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
लीग-ए खेलों की मेजबानी करने वाले 20 स्टेडियम में गोल लाइन तकनीक उपकरण से पहले से लैस हैं।
dharmpath.com dharmpath