फ्रांस सीमाओं पर नियंत्रण बढ़ाएगा, सीमाएं बंद नहीं होंगी

पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार रात हुए सिलसिलेवार विस्फोटों और गोलीबारी के बाद फ्रांस ने अपनी सीमाओं पर नियंत्रण बढ़ाने का फैसला किया है। उसने यह स्पष्ट किया है कि सीमाएं बंद नहीं की जाएंगी।

पेरिस हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।

एलिसी पैलेस (फ्रांस का राष्ट्रपति भवन) की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति ओलांद ने तत्काल सीमाओं को नियंत्रित करने का फैसला किया है।”

एलिसी पैलेस की ओर से यह बयान मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद जारी किया गया।

इससे पहले ओलांद ने शुक्रवार देर रात ही इन हमलों के बाद देशभर में आपातकाल की घोषणा कर दी थी और देश की सीमाएं बंद करने का ऐलान किया था।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आपातकाल तत्काल प्रभाव से देशभर में लागू हो गया है, ताकि आवागमन को नियंत्रित किया जा सके और क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फ्रांस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हवाईअड्डे तथा रेलवे स्टेशन खुले रहेंगे और सेवा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493