‘फ्रूट फ्लाई’ की मस्तिष्क कोशिकाएं गंध से भांपतीं हैं खतरा

न्यूयार्क, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रूट फ्लाई (एक तरह के कीट) के मस्तिष्क में ऐसा महत्वपूर्ण सर्किट होता है जो उन्हें आने वाली गंध से संवेदी जानकारी देता है। कोल्ड स्प्रिंग हार्बर प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने एक शोध में इसका पता लगाया है।

शोध में पता चला है कि खाने की गंध या खतरे की गंध मिलने पर फ्रूट फ्लाई के मस्तिष्क में मौजूद सर्किट उसे सही दिशा में उड़ान का संकेत देता है।

मशरूम बॉडी आउटपुट न्यूरॉन्स (एमबीओएन) नामक ये कोशिकाएं फ्रूट फ्लाई को किसी भी गंध के लिए स्पष्ट संकेत देकर खतरे का आभास कराते हैं।

आनुवांशिक रूप से वर्गीकरण और विभिन्न कीटों में समान एमबीओएन की गतिवधियों का निरीक्षण करके शोधकर्ताओं को ज्ञात हुआ कि हर ऐसी कोशिका का विशिष्ट रिस्पॉन्स पैटर्न होता है और हर फ्रूट फ्लाई में यह भिन्न होता है।

मुख्य शोधकर्ता ग्लेन टर्नर के मुताबिक, “अपने जीवनकाल के दौरान एक कीट का सामना कई प्रकार की गंधों से होता है। यह अनुभव गंध पहचानने की क्षमता को बढ़ा सकती है।”

शोधकर्ताओं ने दस भिन्न गंधों पर एमबीओएन कोशिकाओं की प्रतिक्रिया की जांच की।

जांच में ज्ञात हुआ कि विभिन्न कोशिकाओं की प्रतिक्रियाओं में काफी भिन्नता थी और हर कोशिका में किसी विशिष्ट गंध को पहचानने की खास क्षमता पाई गई।

शोध में ज्ञात हुआ कि खाने की गंध में प्रतिक्रिया निरोधक गंधों से काफी भिन्न थी जो इस बात का संकेत है कि एमबीओएन कोशिकाएं खास गंध का पता भले ही न लगा सकें लेकिन वे गंध के खास गुण यानी उसके अच्छे या बुरे होने का पता लगा सकती हैं।

यह कीटों को यह संकेत देता है कि गंध के नजदीक आएं या खतरे को भांप कर उड़ जाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493