पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। लाल बजरी पर खेले जा रहे साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूनामेंट फ्रेंच ओपन में फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जो विल फ्राइड सोंगा उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
12वीं वरीय सोंगा को गैर वरीय अर्जेटीना के रेंजो ओलिवो ने पुरुष एकल के पहले दौर में मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
ओलिवो ने कड़े मुकाबले में सोंगा को 7-5, 6-4, 6-7 (6-8), 6-4 से मात दी। यह मैच तीन घंटे 31 मिनट तक चला।
ओलिवो अगले दौर में ब्रिटेन के काइल एडमंड से मुकाबला करेंगे।
महिला एकल में चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा भी दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। 15वीं वरीय क्वितोवा को दूसरे दौर में गैर वरीय अमेरिका की माटेक सैंड्स ने सीधे सेटों में 6-7 (5-7), 6-7 (5-7) से मात दी।
महिला एकल में आस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसुर ने भी तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बेल्जियम की क्रिस्टियन फ्लिपकेंस को मात दी। स्तोसुर ने फ्लिपकेंस को 6-2, 7-6 (8-6) से मात दी। तीसरे दौर में वह सैंड्स से भिड़ेंगी।
dharmpath.com dharmpath