फ्रेंच ओपन के ड्रॉ की घोषणा, मरे का सामना कुजनेत्सोव से (लीड-2)

पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के ड्रॉ का ऐलान हो गया है। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव से भिड़ेंगे।

बीबीसी के मुताबिक, विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी ब्रिटेन की योहाना कोंटा इस टूर्नामेंट के पहले दौर में ताईवान की सिहे सु वेई से भिड़ेंगी।

मरे और कुजनेत्सोव इससे पहले दो बार एक-दूसरे से मुकाबला कर चुके हैं। दोनों बार मरे को जीत मिली। मरे ने इस साल सिर्फ दुबई ओपन का खिताब जीता है। वह पहली बार फ्रेंच ओपन जीतने की कोशिश करेंगे। पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने उन्हें मात दी थी।

पुरुषों में दूसरी वरीय एवं मौजूदा विजेता जोकोविक स्पेन के मार्सल ग्रानोलर्स के खिलाफ मैच के साथ खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेंगे। नौ बार के फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन के राफेल नडाल फ्रांस के बेनोइट पाइटे से भिडें़गे। जोकोविक इस टूर्नामेंट में अपने नए कोच आंद्रे अगासी के साथ उतरेंगे।

ब्रिटेन के काइल एडमंड पहले दौर में पुर्तगाल के गास्टोस इलियास से मुकाबला करेंगे। डैन इवांस स्पेन के ही टॉमी रोब्रेडो जबकि अल्जाज बेडेने अमेरिका के रयान हैरिसन से भिड़ेंगे।

महिला वर्ग की मौजूदा विजेता गार्बिने मुगुरुजा पहले दौर में इटली की फ्रांचेश्का स्कियावोने से भिडें़गी। फ्रांचेश्का ने 2010 में फ्रेंच ओपन पर कब्जा जमाया था। जर्मनी की एंजेलिक केर्बर रूस की एकटरीना माकारोवा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

छह महीने पहले चोट से कारण टेनिस से दूर गईं चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा फ्रेंच ओपन से कोर्ट पर वापसी करेंगी। वह अमेरिका की जुलिया बोसरअप से मुकाबला करेंगी।

रोमानिया की सिमोना हालेप स्लोवाकिया की जाना सेपेलोवा के मुकाबला करेंगी।

फ्रेंच ओपन की शुरुआत रविवार से हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493