पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के ड्रॉ का ऐलान हो गया है। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव से भिड़ेंगे।
बीबीसी के मुताबिक, विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी योहाना कोंटा इस टूर्नामेंट के पहले दौर में ताईवान की सिहे सु वेई से भिड़ेंगी।
मरे और कुजनेत्सोव इससे पहले दो बार आमने-सामने हो चुके हैं। दोनों बार मरे को जीत मिली है। मरे ने इस साल सिर्फ दुबई ओपन का खिताब जीता है। वह पहली बार फ्रेंच ओपन जीतने की कोशिश करेंगे। पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने उन्हें मात दी थी।
फ्रेंच ओपन की शुरुआत रविवार से हो रही है।
dharmpath.com dharmpath