फ्रेंच ओपन के लिए मुगुरुजा, सेरेना का प्रशिक्षण शुरू

पेरिस, 24 मई (आईएएनएस)। स्पेन की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा और अमेरिका की स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

फ्रेंच ओपन की शुरुआत 27 मई से हो रही है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीया खिलाड़ी मुगुरुजा ने साल 2016 में करियर का पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।

अमेरिका की 36 वर्षीया खिलाड़ी सेरेना इस साल टेनिस कोर्ट में वापसी करने के बाद पहले बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। पिछले साल सितम्बर में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।

सेरेना ने अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। इसमें तीन फ्रेंच ओपन खिताब भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493