फ्रेंच ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

पेरिस, 4 जून (आईएएनएस)। अपने करियर का 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने की कोशिश में लगे स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग में रविवार को खेले गए चौथे दौर के मैच में चौथी विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने हमवतन रॉबटरे बाउतिस्ता ऑगुट को मात दी।

नडाल ने एक घंटे 50 मिनट तक चले इस मैच में 18वीं विश्व वरीतया प्राप्त ऑगुट को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-2 से हराया।

नडाल इससे पहले 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014 में फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं अब वह 10वीं बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।

इसके अलावा, 16वीं विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में प्रवेश हासिल कर लिया है। तीसरे दौर के मैच में मोनफिल्स के प्रतिस्पर्धी 25वीं विश्व वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट दो सेट खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो मैच से हट गए।

इस टूर्नामेंट में अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन इज्नेर को उलटफेर का शिकार होकर बाहर होना पड़ा है। रूस के कारेन खाचानोव ने 22वीं विश्व वरीयता प्राप्त इज्नेर को 7-6(7-1), 6-3, 6-7 (5-7), 7-6 (7-3) से मात देकर चौथे दौर में कदम रखा।

महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में 22वीं विश्व वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी समांथा स्टोसुर को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

विश्व की 47वीं वरीयता प्राप्त लातवियाई खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको ने स्टोसुर को 6-2, 2-6, 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493