फ्रेंच ओपन : गार्सिया, पाउइले दूसरे दौर में

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना गार्सिया और फ्रांस के पुरुष खिलाड़ी लुकास पाउइले ने मंगलवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

गार्सिया ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जर्मनी की मोना बार्थेल को मात दी तो वहीं पाउइले पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में इटली के सिमोने बोलेली को हराया।

गार्सिया ने यह मुकाबला 6-2, 6-4 से जीता। यह मैच एक घंटे 12 मिनट तक चला।

गार्सिया ने एक ऐस मारी तो वहीं मोना ने दो ऐस लगाईं। मोना ने छह डबल फॉल्ट लगाए और गार्सिया ने दो डबल फॉल्ट मारे।

वहीं, पाउइले ने पहले दौर में 6-3, 6-4, 7-5 से जीत हासिल की। यह मैच एक घंटे 56 मिनट तक चला। विजेता पाउइले ने चार ऐस लगाए। उनके विपक्षी ने दो ऐस लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493