फ्रेंच ओपन : डोमिनिक थीम प्री-क्वार्टर फाइनल में

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने शनिवार को साल के दूसरे गै्रंड स्लैम के पुरुष एकल मुकाबले के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने जर्मनी के एलेक्जेंड्रा ज्वेरेव को 6-7 (4-7), 6-3, 6-3, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, थीम ने दो घंटे 50 मिनट चले मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने 19 वर्षीय जर्मनी के इस खिलाड़ी को लगातार तीसरी बार हराया है। इससे पहले वह नाइस ओपन के फाइनल में और कुछ दिन पहले म्यूनिख ओपन के फाइनल में उन्हें हरा चुके हैं।”

थीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के मार्सल ग्रानोवलेर्स के खिलाफ खेलना होगा। मार्सल को हमवतन राफेल नडाल के कलाई में चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद अंतिम 16 में जगह मिली है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493