फ्रेंच ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे वावरिंका

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के अग्रणी टेनिस खिलाड़ी स्टानिस्लास वावरिंका ने वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

वावरिंका ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में सर्बिया के डुसान लैजोविक को चार सेटों तक खिंचे मुकाबले में 6-3, 6-4, 5-7, 6-3 से हराया।

आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त वावरिंका अब तीसरे दौर में युक्रेन के सर्जेई स्टाखोव्स्की और अमेरिकी खिलाड़ी स्टीव जॉनसन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

वावरिंका यदि क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहते हैं तो क्वार्टर फाइनल में उन्हें हमवतन रोजर फेडरर का सामना करना पड़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493