फ्रेंच ओपन : दूसरे दौर में जीते बोपन्ना-मेर्गिया

पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया के साथ यहां शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

टूर्नामेंट की छठी वरीय जोड़ी ने फ्रांस के ग्रेगोइरे बरेरे और क्विंटिन हाले की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

बोपन्ना-मेर्गिया ने पहले ही सेट में 4-1 से बढ़त हासिल करते हुए टूर्नामेंट की काफी अच्छी शुरुआत की और पहले सेट को 6-3 से जीता। हालांकि, दूसरे सेट में उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन भारत-रोमानिया की इस जोड़ी ने इसे भी 6-4 से हासिल कर लिया।

इससे पहले बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के स्टीफन रोबर्ट और एलेक्जेंद्रे सिडोरेन्को की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493