फ्रेंच ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे बर्डिख

पेरिस, 25 मई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी टॉमस बर्डिख ने सोमवार को ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बर्डिख ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में क्वालीफाइंग के जरिए प्रवेश करने वाले जापान के योशिहीतो निशिकोआ को सीधे सेटों में 6-0, 7-5, 6-3 से मात दे दी।

चौथी विश्व वरीयता प्राप्त बर्डिख अब दूसरे दौर के मुकाबले में हमवतन राडेक स्टेपानेक और क्रोएशिया के इवान डोडिग के बीच होने वाले पहले दौर के मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493