फ्रेंच ओपन : नडाल की ऐतिहासिक जीत, जोकोविच भी अगले दौर में

पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। नौ बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने गुरुवार को पुरुष एकल मुकाबले में फाकुंडो बागनिस को 6-3, 6-0, 6-3 से हराकर अपनी 200वीं ग्रैंड स्लैम जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही नडाल ने अगले दौर में जगह बना ली है।

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी नडाल के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

जोकोविच ने स्टीव डारकिस को 7-5, 6-3, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

नडाल ने अपनी 200वीं जीत दर्ज करने में एक घंटे 46 मिनट का समय लिया।

फिलिपे चार्टर कोर्ट पर खेले गए मैच में नडाल ने शुरुआती तीन प्वांइट गंवा दिए थे, लेकिन फिर शानदार वापसी करते हुए पहले सेट में जीत दर्ज की।

नडाल अपने करियर की 800वीं जीत से चार कदम दूर हैं। उनके नाम अभी तक 796 जीत और 168 हार हैं।

वह अगले दौर में निकोलस माहुट और मार्सेल ग्रानोर्लेस के बीच होने वाले मैच के विजेता के खिलाफ खेलेंगे।

गुरुवार को सातवीं वरीय थॉमस बर्डिच ने मालेस जाजिरि को 6-1, 2-6, 6-2, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493