फ्रेंच ओपन : पहले दौर से बाहर हुई भूपति-किर्जियोस की जोड़ी

पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति मंगलवार को वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल वर्ग में अपने आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार निक किर्जियोस के साथ पहले दौर का ही मैच हारकर बाहर हो गए।

भूपति-किर्जियोस की गैर वरीय जोड़ी को आस्ट्रेलिया के तनाशी कोसिनाकिस और फ्रांस के लुकास पोइले की जोड़ी ने सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया।

भूपति-किर्जियोस पूरे मैच के दौरान लय में बिल्कुल नजर नहीं आए और पहले ही दौर से उन्हें बाहर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493