फ्रेंच ओपन : पेस, बोपन्ना, मिर्जा ने जीत के साथ की शुरुआत (राउंडअप)

पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के अलावा दिग्गज लिएंडर पेस और युवा खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने बुधवार को अपने-अपने मैच जीतकर फ्रेंच ओपन में विजयी आगाज किया।

सानिया ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ पहले दौर के मैच में जर्मनी की जुलिया जॉर्ज्स और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा की जोड़ी को 6-3, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मौजूदा सत्र में तीन खिताब अपने नाम कर चुकी शीर्ष वरीय सानिया-हिंगिस की जोड़ी शानदार लय में नजर आई। उन्होंने सिर्फ तीन गंवाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

पुरुष युगल मुकाबले में पेस ने कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ कोर्ट-9 में हुए पहले दौर के मैच में जेम्स डकवर्थ और क्रिस गुच्चिकोन की आस्ट्रेलियाई जोड़ी को तीन सेटों तक खिंचे मुकाबले में 6-2, 5-7, 7-5 से मात दी।

पेस-नेस्टर की 10वीं वरीय जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन के मुकाबले छह एस और इतने ही विनर्स लगाए।

कोर्ट-11 में हुए पुरुष युगल वर्ग के एक अन्य मैच में नौवीं वरीय रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्गिया की जोड़ी ने फिलिप क्राजिनोविक और विक्टर ट्रोइकी की सर्बियाई जोड़ी को 5-7, 6-3, 6-4 से हरा दिया।

पहले सेट में बोपन्ना-मर्गिया को कठिन चुनौती मिली और उन्हें यह सेट गंवाना पड़ा। हालांकि अगले दोनों सेटों में भारतीय-रोमानियाई जोड़ी ने दमदार वापसी करते हुए जीत हासिल कर ली।

पेस-नेस्टर की जोड़ी अब दूसरे दौर में अमेरिका के एरिक बूटोराक और आस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ की जोड़ी तथा आस्ट्रिया के जुलियान नोल और जर्मनी के आंद्रे बेगेमान की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

बोपन्ना-मर्गिया को जोड़ी उधर दूसरे दौर में आस्टीन क्राजीसेक और डोनाल्ड यंग की अमेरिकी जोड़ी का सामना करेंगे।

बुधवार को ही सर्वोच्च विश्व वरीय महिला युगल जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस अपना पहले दौर का मैच खेलेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493