फ्रेंच ओपन : पेस, सानिया अगले दौर में

पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और दिग्गज भारतीय लिएंडर पेस ने शुक्रवार को अलग-अलग वर्गो में अपने-अपने मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

पेस ने कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ पुरुष युगल वर्ग में जर्मनी के आंद्रे बेगेमान और आस्ट्रिया के जुलियाने नोल को सीधे सेटों में 7-6(3), 6-2 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

वहीं महिला युगल वर्ग में सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने स्टेफानी फोरट्ज और एमांडाइन हेसे की फ्रांसिसी जोड़ी को कोर्ट-3 पर हुए महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में 6-3, 6-4 से मात दे दी।

इससे पहले गुरुवार को पेस ने हिंगिस के साथ मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि उनके हमवतन रोहन बोपन्ना और उनकी कजाकिस्तान यारोस्लाव श्वेडोवा की जोड़ी पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493