फ्रेंच ओपन : फेबियानो को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे सिलिक

पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-11 क्रोएशिया के मारिन सिलिक फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

सिलिक ने रविवार को साल के इस दूसरे ग्रैंड स्लैम के पहले दौर के मुकाबले में इटली के थॉमस फेबियानो को सीधे सेटों में 6-3, 7-5, 6-1 से हराया।

इस मैच के दौरान सिलिक ने 13 एस लगाए और मुकाबले में अपना वर्चस्व कायम किया। फेबियानो ने हालांकि सिलिक की तुलना में कम अनफोस्र्ड एर्स किए।

सिलिक ने अपने शानदार खेल के दम पर कुल 32 विनर्स लगाए जबकि फेबियानो सिर्फ 8 विनर्स सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493