फ्रेंच ओपन : बेथानी-साफारोवा ने जीता महिला युगल खिताब

पेरिस, 11 जून (आईएएनएस)। विश्व रैंकिंग में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी बेथानी माटेक-सेंड्स और लूसी साफारोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

रविवार को खेले गए इस खिताबी मैच में बेथानी-साफारोवा की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और कासे डेलाकुआ की जोड़ी को मात दी।

बेथानी-साफारोवा की जोड़ी ने बार्टी और डेलाकुआ की जोड़ी को एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में 6-2, 6-1 से सीधे सेटों में मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493