फ्रेंच ओपन : बोपन्ना जीते, सानिया हारीं

पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के महिला युगल मुकाबले में हार मिली है। वहीं, भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने पुरुष युगल वर्ग में अपना मुकाबला जीत लिया।

महिला युगल वर्ग में सानिया और उनकी कजाकिस्तान की सहयोगी यारोस्लावा श्वेडोवा पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गईं। पुरुष युगल में बोपन्ना और उनके उरुग्वे के साथी पाब्लो कुएवास ने जीत के साथ दूसरै दौर में कदम रखा।

महिला वर्ग के पहले दौर में सानिया और श्वेडोवा की जोड़ी को आस्ट्रेलिया की दारिया गावरिलोवा और रूस की अनास्तासिया पाव्लयुचेंकोवा की जोड़ी ने दो घंटे 23 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (7-5), 6-1, 6-2 से मात दी।

बोपन्ना और कुएवास की जोड़ी ने फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू और माथियास बोर्ज को सीधे सेटों में आसान मुकाबले में 6-1, 6-1 से मात दी। यह मैच महज 53 मिनट तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493